फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिकअप-ट्रक में भिड़ंत, मिठाई की दुकान में घुसी अनियंत्रित जीप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर मुख्य बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में अनियंत्रित जीप शीशे से बने गेट को तोड़ते हुए दुकान के भीतर घुस गई। घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ परंतु दुकान में लगे एल्यूमीनियम एवं शीशे से बने गेट को तोड़ दिया। हादसा बुधवार सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ जब मेन बाजार में गुप्ता स्वीट दुकान के मालिक व कर्मचारियों की ओर से दुकान खोलने के बाद दुकान में काम किया जा रहा था। इस दौरान कालका की ओर जाती पिकअप की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्रक के साथ हो गई। टक्कर लगने से जीप असंतुलित होकर बाजार में स्थिति गुप्ता स्वीट मार्ट दुकान में जा घुसी। दुकान के मालिक जतिंदर गुप्ता ने बताया कि वह हादसे से कुछ देर पहले ही वे दुकान में आए थे और कर्मचारी दुकान सजाने में लगे हुए थे। अचानक एक जीप दुकान में आकर घुस गई। इससे दुकान में काफी नुकसान हो गया। उधर, ट्रक के क्षतिग्रस्त होने की वजह से ट्रक सड़क के बीच में खड़ा हो गया। इससे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें