चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी बीपीएड व एमपीएड प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 24 अगस्त को आयोजित करने जा रहा है। यह सुबह सात बजे से पीयू के खेल मैदान में शुरू होगी। उसके बाद योग्य उम्मीदवारों को 25 अगस्त को साक्षात्कार में शामिल होना होगा। साक्षात्कार सुबह दस बजे से शारीरिक शिक्षा विभाग पीयू में होगा। विद्यार्थियों को अपने सभी प्रमाण पत्र लाने होंगे। साथ ही कोरोना की जांच रिपोर्ट भी लानी होगी।