रायपुररानी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फोम लाल को करनाल जिले में मनरेगा बचाओ अभियान का प्रभारी नियुक्त किया है। फोम लाल ग्रामीण रोजगार और मजदूरों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे निष्ठा और मेहनत से मनरेगा योजना को प्रभावी और पारदर्शी बनाने पर काम करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए समर्थन और शुभकामनाएं दीं।