मोहाली। फेज-3बी2 में शनिवार को हल्की बारिश के बाद पूरी पार्किंग तालाब बन गई। पूरा दिन बारिश का पानी गटर जाम होने के चलते ब्लॉक हो गया। इससे बारिश का पानी और गटर का पानी दोनों पार्किंग में मिल गए। इससे पूरी मार्केट में बहुत दुर्गंध आ रही थी। इससे वहां खरीदी करने आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या का कारण है कि मार्केट में खाने पीने की दुकान चलाने वाले दुकानदार। यह सभी अपनी दुकान का कूड़ा सीवरेज में लाकर डाल देते है। दुकान के वेस्ट में चिकनी और खुदरी चीजें भी होती हैं जिससे सीवरेज ब्लॉक हो जाता है। इसके बाद हर बारिश में मार्केट का आलम कुछ ऐसा ही दिखाई देता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्केट में मोहाली की सबसे ज्यादा व्यस्त मार्केट है। यहां लोगों का जमावड़ा हमेशा लगा रहता है। इसका एक यह भी कारण है क्योंकि इस मार्केट में बड़े से लेकर छोटे दुकानदार भी हैं। इस संबंध में अन्य दुकानदारों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की है परंतु उस पर कोई बी कार्यवाही नहीं की गई। लोग भी इस कदर परेशान है कि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के गाड़ी से उतरना मुश्किल हो जाता है।
सीवरेज में ओवरफ्लो होने के कारण पार्किंग पर सारा दिन गंदा पानी जमा रहा । इसे पूरा दिन मार्केट का वातावरण दूषित रह और दुकानदारों का दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। इसके अलावा बाजार में आने वाले लोगों को भी इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों की दुकान में भी जब कोई ग्राहक आता है तो उसके जूतों में लगी गंदगी दुकानों में फैल जाती है।
गौरतलब है कि फेज-3बी2 की बूथ मार्केट के दुकानदारों को सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई पानी की व्यवस्था नहीं दी गई है। इसके बावजूद उन्होंने पानी का अवैध रूप से जुगाड़ किया हुआ है और साथ ही वे सीवरेज में अपनी दुकानों का वेस्ट सामान फेंक देते हैं। इससे न तो अन्य दुकानदारों को परेशानी होती है और साथ ही खरीदी करने आए लोगों को भी तकलीफ उठानी पड़ती है।
कोट्स
फेज 3बी2 की मार्केट में बूथ मार्केट की दुकानों में अवैध तौर पर ढाबे और खाने पीने की दुकानें चल रही हैं। सभी दुकानदार अपना वेस्ट रेन वाटर लाइन में डाल रहे है। इस कारण बारिश के दिनों में समस्या आ जाती है। बारिश के पानी की निकासी न होने के कारण पार्किंग में पानी भरा रहता है और गंदा पानी मिक्स होता है। जिससे शोरूम मालिक काफी परेशान है। वहीं पार्किंग की भी समस्या आती है। उन्होंने कहा कि निगम को कार्रवाई करनी चाहिए और बूथ मार्केट में चल रहे अवैध ढाबों और खाने पीने की दुकानों के चालान काटने चाहिए। साथ ही इनके द्वारा किए गए अवैध तरीके से कनेक्शन बंद करवाने चाहिए। -जसप्रीत सिंह गिल, पार्षद