शिक्षा निदेशालय ने सभी डीईओ से मांगे केस
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने मेवात कैडर के लिए पीजीटी से प्रिंसिपल पद पर पदोन्नति के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है। पत्र में वरिष्ठता सूची 202 से 234 तक के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जो एक जून 2022 को तय हुई थी। निदेशालय ने निर्देश दिए कि सेवानिवृत्त अध्यापकों के केस नहीं भेजे जाएं, साथ ही सभी केसों को निर्धारित प्रोफार्मा के तहत भेजना होगा। इसमें एमए की डिग्री की मार्क्स सीट और बीएड डिग्री समेत अन्य दस्तावेज लगाने होंगे। बता दें कि हरियाणा स्कूल लेक्चर एसोसिएशन लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहे थी।