फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के प्रो. रविंद्र खैवाल शीर्ष पर्यावरण वैज्ञानिकों में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. रविंद्र खैवाल को शीर्ष पर्यावरण वैज्ञानिकों में शामिल किया गया है। रिसर्च डॉट कॉम पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले वैश्विक शोधकर्ताओं के लिए एक प्रमुख शैक्षिक मंच है, जिसने प्रो. रविंद्र खैवाल को शीर्ष पर्यावरण वैज्ञानिकों में शामिल किया है। प्रो. रविंद्र खैवाल ने 150 से अधिक मूल शोध प्रकाशन लिखे हैं। हाल ही में उन्हें स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसार वायुमंडलीय वैज्ञानिक श्रेणी में वैश्विक स्तर पर सिर्फ दो प्रतिशत पर्यावरण वैज्ञानिकों में भी सूचीबद्ध किया गया था, जिसमें भारत को प्रथम स्थान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 130वां स्थान मिला था। प्रो. रविंद्र खैवाल को पर्यावरण स्वास्थ्य क्षेत्र में कई पुरस्कार और छात्रवृत्तियां मिल चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय पर्यावरण विज्ञान अकादमी से 2023 में प्रख्यात वैज्ञानिक पुरस्कार जीते हैं। रिसर्च डॉट कॉम ओपन ओपनएलेक्स और क्रॉसरेफ सहित विभिन्न स्रोतों से एकत्रित डाटा का उपयोग कर पर्यावरण विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की रैंकिंग तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें