चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के चलते एक जून को पीजीआई की ओपीडी बंद रहेगी। पीजीआई प्रशासन के मुताबिक चुनाव की वजह से सार्वजनिक अवकाश रहेगा इसलिए ओपीडी के साथ इलेक्टिव ओटी सहित सभी वैकल्पिक सेवाएं बंद रहेंगी। शनिवार के लिए जिन मरीजों ने अपॉइंटमेंट और प्री-रजिस्ट्रेशन करवाया है, उन्हें अपना अपॉइंटमेंट फिर शेड्यूल करना होगा। वहीं, मरीजों के हित को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी वार्ड और ट्रॉमा की सेवाएं चालू रहेंगी।