फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दवा पर कितना डिस्काउंट है... बताएगी पीजीआई की वेबसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन अब इमरजेंसी की दुकान पर डिस्काउंट के साथ बिकने वाली दवाओं के दाम अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करेगा। साथ ही दुकान पर एक ही सॉल्ट के तीन से अधिक ब्रांड की दवाएं नहीं बेची जाएंगी। यह फैसला मरीजों को ठगी से बचाने के लिए लिया गया है। बता दें की 31 दिसंबर 2023 को पीजीआई की इमरजेंसी में संचालित निजी दवा की दुकान का टेंडर खत्म कर उसकी जगह अमृत फार्मेसी का आवंटन किया गया था। अब दवाओं के दाम में एकरूपता लाने के लिए पीजीआई प्रशासन ने डिस्काउंट के साथ दवाइयों के दाम अपनी वेबसाइट पर जारी करने का निर्णय लिया है। पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने बताया कि कोई भी सरकारी या निजी अस्पताल दवाओं की कीमत को प्रदर्शित नहीं करता लेकिन पीजीआई ने मरीजों के हित को देखते हुए यह फैसला लिया है। वेबसाइट पर दवाओं के साथ प्रत्यारोपण से जुड़ी चीजों का भी दाम भी प्रतिशत किए जाएंगे। गौरतलब है कि संस्थान में अमृत फार्मेसी की सात दुकाने हैं। ऐसे में डिस्काउंट के साथ दवाओं की कीमत प्रदर्शित होने के बाद से कोई भी दवा संचालक कीमत से ज्यादा पैसे नहीं ले सकेगा। ठगी होने पर मरीज पीजीआई प्रशासन से सीधी शिकायत कर सकेंगे।
विज्ञापन


इनसेट-
करोड़ की जगह 5 लाख किराया
पीजीआई प्रशासन ने इमरजेंसी की दवा की दुकान को पांच लाख रुपये के मासिक किराए पर दिया है। यह दुकान पिछले महीने तक दो करोड़ रुपये प्रति माह के किराए पर उठी हुई थी। अमृत व जन औषधि केंद्र को बढ़ावा देने के लिए परिसर के अंदर संचालित निजी दवा की दुकानों का अनुबंध नहीं बढ़ाया जाएगा। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, संस्थान ने दवाओं की एक सूची तैयार भी कर ली है जो अमृत की दुकान पर वितरित की जाएंगी। दवाओं का चयन उनके गुणवत्ता और समर्थ के आधार पर किया गया है ताकि मरीज से अधिक मार्जिन कमाने के चक्कर में ब्रांडेड दवाओं को न बेचा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें