फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई टेलीमेडिसिन विभाग एआई में बना देश का उत्कृष्ट केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई टेली मेडिसिन विभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से हेल्थ केयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए उत्कृष्ट केंद्र नामित किया गया है। वहीं, टेलीपैथोलॉजी के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए भी संस्थान के इस केंद्र को उत्कृष्ट माना गया है। इन दोनों ही यूनिट में भारत सरकार के कई परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह जानकारी पीजीआई के टेलीमेडिसिन विभाग के प्रोजेक्ट लीडर और सलाहकार डॉ. अमित अग्रवाल ने पिछले दिनों वहां दक्षिण अमेरिकी, अफ्रीकी और दक्षिण एशियाई देशों के आए प्रतिनिधिमंडल को दी।
विज्ञापन

यह यात्रा भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की ओर से सीडीएसी मोहाली के सहयोग से आयोजित एक कार्यक्रम के तहत हुई। एबी एचडब्ल्यूसी परियोजना में सलाहकार डॉ. रिचा गुप्ता ने एनएचएम हरियाणा के तहत ई संजीवनी 2.0 के माध्यम से दी जाने वाली टेली परामर्श सेवाओं संबंधित जानकारी दी। उन्होंने ई प्रिसक्रिप्शन जेनरेशन के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें