फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई ने शुरू की टेली कार्डियोलॉजी सर्विस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के कार्डियोलाजी डिपार्टमेंट ने मरीजों के लिए शनिवार से टेली कार्डियोलॉजी सर्विस की शुरुआत कर दी। यह सुविधा खासतौर पर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के इमरजेंसी और फॉलोअप वाले मरीजों के लिए शुरू की गई है ताकि उन्हें समय पर साइंटिफिक एडवाइस मिल सके। कोरोना वायरस की वजह से पीजीआई की ओपीडी बंद है। ऐसे में मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए पीजीआई की ओर से टेलीफोन नंबर जारी किए गए हैं, जिन पर डॉक्टर मरीजों को आगामी इलाज के बारे में बताएंगे। साथ ही बीमारी के मुताबिक सलाह भी देंगे। इमरजेंसी केस के लिए जारी किए गए डॉक्टर ऑन कॉल नंबर 7087009218 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल किया जा सकता है जबकि फॉलोअप केस के लिए डॉक्टर ऑन कॉल नंबर 7087009088 जारी किया गया है, इस पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें