फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई की सीनियर रेजिडेंट का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के रेडियोथैरेपी विभाग में सीनियर रेजिडेंट डॉ. देवांगना बोरा का बैग चोरी हो गया। बैग में 4500 रुपये, कार की चाबी, लैपटॉप, माउस, पर्स, एटीएम कार्ड, पीजीआई का पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, सोने का लॉकेट, पैन ड्राइव, किताब और अन्य दस्तावेज थे। घटना बीते 13 अक्तूबर की है। उन्होंने सेक्टर-11 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सेक्टर-38 निवासी डॉ. देवांगना बोरा ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह बीते 13 अक्तूबर को सुबह 7.45 बजे एनएचई, आरटी वार्ड में पहुंचीं। महिला डॉक्टर ड्यूटी रूम में उन्होंने अपना बैग रखा था। सुबह साढ़े नौ बजे देखा तो बैग नहीं मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीजीआई पुलिस चौकी ने जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें