चंडीगढ़। पीजीआई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन की लेक्चरर डॉ. मंजू ढंढापानी का विश्व की 100 शीर्ष नर्सिंग फेकल्टी में चयन हुआ है। उनका चयन इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्सेज और इंटरनेशनल कनफेडरेशन ऑफ मिडवाइव्स ने किया है। डॉ. मंजू को शिक्षा के साथ ही नर्सिंग के क्षेत्र सराहनीय योगदान का इनाम मिला है। उन्हें न्यूरोसाइंस के साथ ही क्रिटिकल केयर में बेहतर अनुभव हासिल है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जुड़े रहते हुए कोविड महामारी के दौर में दिशा निर्देश जारी किए। इसके अलावा स्ट्रोक सर्वाइवर के नर्सों की काउंसलर के रूप में भी काम किया। डॉ. मंजू की कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें बेस्ट न्यूरो नर्स अवार्ड के साथ ही बेस्ट पब्लिकेशन अवार्ड भी प्राप्त हो चुका है।