फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए पीजीआई ने बेड किए आरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश में मंकी पॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर पीजीआई ने मंगलवार को मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए। पीजीआई प्रवक्ता व डीडीए कुमार गौरव धवन ने बताया कि नेहरू अस्पताल के कम्युनिकेबल वार्ड में कुछ बेड और नेहरू एक्सटेंशन में आईसीयू बेड को आरक्षित किया गया है। मंकी पॉक्स त्वचा संबंधी संक्रमण होने के कारण त्वचा रोग विभाग के विशेषज्ञों को संदिग्ध मामलों की जांच और प्रबंधन का नेतृत्व सौंपा गया है। किसी भी रोगी में मंकी पॉक्स के लक्षण होने का संदेह होने पर उसे जांच और आवश्यक परीक्षण के लिए संस्थान के त्वचा विज्ञान विंग में भेजा जाएगा। सैंपल प्रोसेसिंग और सैंपल की रिपोर्टिंग के लिए वायरोलॉजी विभाग को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें