चंडीगढ़। पीजीआई प्रशासन ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के लंबित भुगतान जारी कर बड़ी राहत दी है। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य संजय टंडन के हस्तक्षेप के बाद करीब 20 करोड़ रुपये के एरियर और अन्य भुगतान के आदेश जारी किए गए हैं। पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी के चेयरमैन अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि 30 जनवरी को जारी कार्यालय आदेशों के तहत अस्पताल परिचारकों, हाउसकीपिंग, सेनेटरी स्टाफ और बियरर्स को 2018 से 2024 तक के 20 प्रतिशत बकाया एरियर मिलेंगे। साथ ही बीवीजी इंडिया लिमिटेड से जुड़े सर्विस चार्ज विवाद के समाधान से 4–5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान होगा। जेएसी ने संजय टंडन और पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल का आभार जताया।