फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के प्रो. जितेंद्र साहू को जॉन स्टोबो प्राइसहार्ड पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के बाल रोग विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट प्रो. जितेंद्र कुमार साहू को प्रतिष्ठित जॉन स्टोबो प्राइसहार्ड पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार बाल न्यूरोलॉजी में उत्कृष्ट नैदानिक और शोध योगदान के लिए युवा बाल न्यूरोलॉजिस्ट (45 वर्ष की आयु) को दिया जाता है। प्रो. जितेंद्र कुमार साहू को इंटरनेशनल चाइल्ड न्यूरोलॉजी एसोसिएशन (आईसीएनए) द्वारा बाल न्यूरोलॉजी में सराहनीय योगदान देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। प्रो. जितेंद्र मुख्य रूप से बच्चों की मिर्गी, विशेष रूप से शिशु की ऐंठन पर काम करते हैं। उनके 170 से अधिक प्रकाशन हैं। इनमें न्यूरोलॉजी, द लैंसेट रीजनल हेल्थ - साउथईस्ट एशिया, लैंसेट न्यूरोलॉजी और जेएएमए पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित शोध कार्य शामिल हैं। वह दक्षिण एशिया संबद्ध शिशु ऐंठन (इंफैंटाइल स्पाज्म) अनुसंधान समूह के संस्थापक भी हैं। वह यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बाल न्यूरोलॉजिस्ट हैं। यह पुरस्कार बाल न्यूरोलॉजिस्टों के दुनिया के सबसे बड़े संघ, इंटरनेशनल चाइल्ड न्यूरोलॉजी एसोसिएशन द्वारा डॉ. जॉन स्टोबो प्राइसहार्ड के अपार योगदान को श्रद्धांजलि के रूप में शुरू किया गया था। प्रो. जितेंद्र ने केपटाउन, दक्षिण अफ्रीका में 18वें अंतरराष्ट्रीय बाल न्यूरोलॉजी कांग्रेस में यह पुरस्कार प्राप्त किया। वहां उन्होंने इंफैंटाइल स्पाज्म पर अपने शोध पर व्याख्यान दिया। सम्मेलन में पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल और आईसीएनए की अध्यक्ष प्रो. प्रतिभा सिंघी विशेष सत्र में सम्मानित अध्यक्ष थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें