फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के प्रो. जितेंद्र के. साहू ने जीता डॉ. अशोक पनगढ़िया यंग न्यूरोसाइंटिस्ट अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट के प्रो. जितेंद्र के. साहू ने इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी, इयानकॉन 2022 के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिष्ठित डॉ. अशोक पनगढ़िया यंग न्यूरोसाइंटिस्ट अवार्ड जीता है। प्रो. साहू को इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी की ओर से पहली बार से सम्मानित किया गया है। यह वार्षिक पुरस्कार पद्मश्री डॉ. अशोक पनगढ़िया की स्मृति में शुरू किया गया है जो भारत के एक शीर्ष न्यूरोलॉजिस्ट और पीजीआई के डीएम पूर्व छात्र थे। 2021 में कोविड के कारण उनकी जान चली गई। उनके भाई नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (एनआईटीआई) आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष और वर्तमान में कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर अरविंद पनगड़िया ने प्रो. साहू को यह अवार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन

यह पुरस्कार न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शोध के माध्यम से सराहनीय योगदान देने वाले युवा न्यूरोलॉजिस्ट को प्रदान किया जाता है। प्रो. साहू मुख्य रूप से शैशवावस्था में मिर्गी पर काम कर रहे हैं। उनके 150 से अधिक प्रकाशनों के शोध अनुदान के माध्यम से उन्होंने भारत में बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के निदान और प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें पहले इंटरनेशनल चाइल्ड न्यूरोलॉजी एसोसिएशन द्वारा शीला वालेस अवार्ड, इंटरनेशनल पीडियाट्रिक एसोसिएशन द्वारा एहसान डोग्रामासी अवार्ड और चाइल्ड न्यूरोलॉजी सोसाइटी, यूएसए द्वारा बर्नार्ड डिसूजा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें