फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई के फोटोग्राफर अभिजीत की फिल्म को विशेष पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडियन इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल में पीजीआई के क्लीनिकल फोटोग्राफी डिपार्टमेंट की फिल्म को विशेष जूरी अवार्ड से नवाजा गया। कोलकाता में आयोजित फेस्टिवल में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन ने पीजीआई के फोटोग्राफर अभिजीत सिंह को 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया और फिल्म की जमकर तारीफ भी की। इस फिल्म को कोलकाता में सत्यजीत रॉय फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑडिशन में प्रदर्शित की गई थी, यहां पर 100 से अधिक फिल्मों को नामांकित किया गया था। अभिजीत ने फिल्म डायबिटिक फुट : कदम पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई थी। अभिजीत ने बताया कि यह फिल्म डायबिटीज के दौरान पैरों में होने वाले घाव पर बनाई गई है। यह बहुत तकलीफ देने वाली बीमारी होती है। कई मरीजों की टांगें तक काटनी पड़ती है। डायबिटीज पीड़ित हर मरीज को यह फिल्म देखनी चाहिए। समारोह में बीएससी मेडिकल एनिमेशन के छात्रों ने भी हिस्सा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें