फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान का अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई को लंदन में द इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस प्रशस्ति पत्र पुरस्कार 2023 में संस्थागत श्रेणी के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विज्ञान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। इसमें अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए 9 शोधकर्ताओं और 11 संस्थानों को इस वर्ष का पुरस्कार मिला। 2023 का यहपुरस्कार 2017 से 2022 के दौरान प्रकाशन आउटपुट के विश्लेषण पर आधारित हैं।पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने संस्थान के डॉक्टरों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को बधाई देते कहा कि संस्थान में हमारे शोधकर्ताओं की बिना शर्त प्रतिबद्धता और समर्पण का परिणाम है। पुरस्कार वेब ऑफ साइंस उद्धरण डेटाबेस और इनसाइट्स बेंचमार्किंग एंड एनालिटिक्स से संकलित डेटा के गहन विश्लेषण पर आधारित हैं। पीजीआई के अनुसार, क्लैरिवेट भारत में अनुसंधान समुदाय को उनके अनुसंधान और नवाचार के प्रभाव को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें