फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के कर्मचारियों ने प्रदर्शन की चेतावनी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई के कर्मचारी 10 जुलाई को डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी समेत अन्य लंबित मांगों के समर्थन में भोजनावकाश में प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय मंगलवार को पीजीआई कर्मचारी संघ गैर संकाय की कार्यकारी निकाय की बैठक में लिया गया। संघ के महासचिव अश्वनी कुमार मुंजाल ने बताया कि कमेटी की अनदेखी कर पीजीआई प्रशासन कर्मचारियों को पदाेन्नति से वंचित रखे हुए है। जबकि इसके लिए पीजीआई प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कई बार यह याद भी दिलाया गया है, लेकिन कोई परिणाम हासिल नहीं हो रहा है। वहीं, कर्मचारियों को ड्रेस भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है। इन मांगों के समर्थन में कर्मचारी 10 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक रोष जताकर प्रदर्शन करेंगे। अगर पीजीआई प्रशासन ने अपना रवैया बदलकर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो शाम 5 बजे के बाद सेक्टर-17 में ब्लैक फ्लैग और कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें