फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बोनस में देरी पर पीजीआई कर्मचारियों ने फूंका वित्त मंत्री का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। वित्तीय वर्ष 2025-26 का एडहॉक बोनस जारी नहीं होने से नाराज पीजीआई के गैर-संकाय कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पीजीआई एम्प्लॉइज यूनियन (नॉन-फैकल्टी) के बैनर तले शुक्रवार को करीब 400 से 425 कर्मचारियों ने वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय के खिलाफ विरोध रैली निकाली। ड्यूटी के बाद कर्मचारियों ने पीजीआई परिसर से सेक्टर-25 रैली ग्राउंड तक मार्च किया और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का पुतला फूंका।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान मरीज सेवाएं और अस्पताल का कामकाज सामान्य रहा। यूनियन नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन केंद्रीय स्वायत्त संस्थानों के कर्मचारियों से भेदभाव बंद करने की मांग की। उन्होंने दोनों मंत्रालयों से हस्तक्षेप कर बोनस के आदेश तुरंत जारी करने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। आंदोलन की अगली कड़ी में 7 नवंबर (शनिवार) सुबह 10 बजे पीजीआई परिसर में वित्त और स्वास्थ्य मंत्रालय के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। यूनियन अध्यक्ष बेअंत कंबोज, महासचिव रवींद्र कुमार जायसवाल और नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यवीर डागर ने कर्मचारियों से एकजुट रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें