पीजीआई में 19वां एआईपीएनए-आईसीपी इंटरनेशनल सीएमई 2014 छह फरवरी से शुरू हो रहा है।
यह जानकारी पीजीआई के हेड आफ डिपार्टमेंट राकेश वशिष्ठ, असीम दास और डॉ. बिशन ने दी। आठ तक चलने वाले सेमिनार में देश व विदेश से काफी डॉक्टर आएंगे।
यहां से पढ़े विद्यार्थी जो अमेरिका व अन्य देशों में काम रहे डाक्टर भी आएंगे। इसमें कई सारी नई टेक्नोलाजी व सेमिनार के बारे में बातचीत की जाएगी।
इसमें खास तौर पर डायरिया, ब्रेस्ट कैंसर और ब्लड कैंसर के बारे में एडवांस इलाज और तकनीकियों के बारे में विस्तार से अनुभव को साझा किया जाएगा।