फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें! 20 जुलाई से हरियाणा में नहीं मिलेगा पेट्रोल

Sat, 18 Jul 2015 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 20 जुलाई को पेट्रोल नहीं मिलेगा। प्रदेश में वैट बढ़ाने से खफा ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन (एएचपीडीए) ने 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


रोहतक में एसोसिएशन की बैठक के बाद इस फैसले पर मुहर लगी। एएचपीडीए के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि हड़ताल के दौरान संगठन से जुड़े पेट्रोल पंप डीलर न डीजल-पेट्रोल की खरीद करेगा और न ही बिक्री। उनकी पहली मांग एक प्रतिशत वैट कम करने की है।

शुक्रवार रात तक इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े डीलर पेट्रोल पंप बंद करने पर सहमत हो गए थे। अत: सोमवार से यहां पेट्रोल और डीजल नहीं मिलेगा। हालांकि सरकारी, रिलायंस और एस्सार के पेट्रोल पंप हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कंपनियां रहेंगी हड़ताल में शामिल

गोयल के मुताबिक, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम हड़ताल पर रहेंगी। दिनेश गोयल ने बताया कि 12 जुलाई को दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और एएचपीडीए के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई थी।

इसमें उन्होंने आश्वासन दिया था कि दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के मुकाबले हरियाणा में वैट कम रहेगा। लेकिन 15 जुलाई रात को हरियाणा सरकार ने अचानक वैट बढ़ाकर पेट्रोल पंप मालिकों के साथ विश्वासघात किया है।

पिछली सरकार में जहां 8.08 वैट था, वहीं पिछले नौ माह के दौरान यह बढ़कर 17.22 हो गया है। इससे हरियाणा के 2310 पेट्रोल पंप डीलरों में गहरा रोष है। इस मौके पर एएचपीडीए के महासचिव मामन चंद गुप्ता, अनिल यादव, उपाध्यक्ष भूषण गोयल उपस्थित रहे।

यहां मिल सकेगा पेट्रोल- सरकारी पेट्रोल पंप, रिलायंस पेट्रोलियम, एस्सार पेट्रोलियम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें