चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में शनिवार सुबह चार बजे बदमाशों ने एक एक्सयूवी कार का शीशा तोड़ उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
लपटें उठती देख पड़ोसियों ने कार मालिक को जानकारी दी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। सेक्टर 31 थाना पुलिस जांच में जुटी है।
हल्लोजारा के मकान नंबर 257 निवासी विक्रांत कुमार ने बताया कि उनका ट्रेवल एजेंसी का काम है। रात लगभग 2 बजे वह अंबाला से लौटे थे। घर के नीचे ही ऑफिस है। गाड़ी ऑफिस के सामने लगा दी थी। अलसुबह किसी ने गाड़ी में आग लगा दी। सुबह के समय लाइट चली गई थी, इसलिए पड़ोसी के बच्चे छत पर ही थे। बच्चों के परिजनों से उन्हें आग की सूचना मिली।