फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए मुश्किल भरी खबर, पंचकूला जिला अदालत में याचिका दायर

Fri, 23 Nov 2018 09:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
मनोज तिवारी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हरियाणा के पंचकूला जिला अदालत में तिवारी के खिलाफ याचिका दायर की गई है। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व अभिनेता मनोज तिवारी ने भगवान शिव का कार्टून रूप में मजाक उड़ाया है। यह आरोप लगाते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने पंचकूला जिला अदालत में याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत किया है। 

विज्ञापन


कोर्ट में दलील देते हुए उनके वकील ने कहा कि सोशल मीडिया साइट पर मनोज तिवारी की ओर से अपने अधिकारिक पेज पर भगवान शिव का विवादित वीडियो जारी किया गया है। इसमें मनोज तिवारी की ओर से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भगवान शिव के कार्टून के बहाने राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी राजनीतिक पार्टी को राजनीति चमकाने के लिए देवी-देवताओं का अपमान करने का अधिकार नहीं है। 

जिला अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए मामले में गवाहों को अगली तिथि पर रहने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 13 दिसंबर को होगी। भंडारी ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी होने के बावजूद पार्टी के उच्चाधिकारियों द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष पर कोई कार्रवाई न करना दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। तरुण भंडारी ने कोर्ट से मांग की है कि मनोज तिवारी पर आईपीसी की धारा-295, 504 और 505 के तहत मामला दर्ज किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें