फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोऑपरेटिव बैंक लूटपाट मामले में शक के घेरे में कर्मी, डंप डाटा उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-61 पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक से 8.65 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को वारदात स्थल और आसपास के क्षेत्र से डंप डाटा उठाया। इसके अलावा कई अपराधियों की लिस्ट खंगालकर उन्हें हिरासत में लेकर पहचान भी करवाई, ताकि कुछ पता चल सके, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के शक के घेरे में बैंककर्मी भी आ रहे हैं। उधर, पुलिस को जून 2020 में मोहाली में हुई पंजाब नेशनल बैंक में लूट के एक आरोपी पर भी शक है।
विज्ञापन

जांच में पुलिस का शक गहराता जा है कि बैंक में सीसीटीवी कैमरे का बैकअप क्यों नहीं स्टोर किया जा रहा था। आरोपी ने वारदात से पहले बैंक में रेकी की होगी, उसकी फोटो सीसीटीवी में कैद हो सकती थी, लेकिन बैकअप नहीं होने के चलते आरोपी पकड़ से दूर है। पुलिस का दावा है कि लूट के आरोपी को जल्द दबोच लिया जाएगा।
चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच के अलावा पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। बता दें कि बीते सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-61 स्थित पुलिस चौकी से सटे चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में लाखों की लूट हो गई है। पुलिस पूछताछ में कैशियर अमरजीत सिंह ने बताया था कि सुबह वह अपने केबिन में बैठा था। इसी बीच मास्क व काले रंग की जैकेट पहने एक युवक अंदर आया। आते ही युवक ने उन पर पिस्टल तान दी और बोला कि पैसे वाला बैग दे दो, वरना शूट कर दूंगा। उसने दो बार धमकी दी तो घबराकर रुपयों से भरा बैग उसे थमा दिया। बैग में 8 लाख 65 हजार 452 रुपये थे। बैग लेकर युवक हवा में पिस्टल लहराते हुए बैंक से फरार हो गया। इसके बाद अमरजीत सिंह साथी बैंक कर्मियों के साथ सेक्टर-61 पुलिस चौकी पहुंचे। जब तक पुलिस बाहर निकलकर पीछा करती, तब तक आरोपी फरार हो चुका था।
विज्ञापन

मोहाली में बैंक लूटने वाले आरोपी पर भी शक
जून 2020 में मोहाली के फेस-3 स्थित पंजाब नेशनल बैंक में 3 आरोपियों ने चाकू व एयरगन दिखाकर लूटपाट की थी। मोहाली पुलिस ने वारदात के एक महीने बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में पुलिस को इनमें से एक आरोपी संदीप पर भी शक है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं, दूसरी ओर वारदात स्थल से सेक्टर-61 पुलिस चौकी चंद कदमों की दूरी पर स्थित है। ऐसे में सेक्टर-61 पुलिस चौकी कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें