सड़क पर गिरे पति को एंबुलेंस के जरिए सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मलोया थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।