चंडीगढ़। विश्व पार्किंसंस दिवस पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग ने रोगी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह आयोजन निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल के मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में रोगियों, तीमारदारों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों सहित साठ प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभाग में अतिरिक्त प्रोफेसर और मूवमेंट डिसऑर्डर विशेषज्ञ डॉ. साहिल मेहता ने इस न्यूरोडीजेनेरेटिव विकार के उपचार के सभी पहलुओं को कवर करने के लिए सत्र का आयोजन किया। पीजीआई में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन सर्जरी कराने वाले कुछ रोगियों ने अपने अनुभव साझा किए।