मनीमाजरा। आदर्श नगर, पिपलीवाला टाउन और बैंक कॉलोनी के लोगों ने शीतला माता मंदिर के पीछे खाली क्षेत्र में बढ़ी घास और जमा कचरे की सफाई की मांग की है। स्थानीय निवासी एडवोकेट नितिन शर्मा, सहदेव शर्मा और लेक्चरर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंदगी से दुर्गंध, मच्छर और कीड़े बढ़ रहे हैं। सांप व अन्य रेंगने वाले जीव दिखाई देने की शिकायत भी है। पास के मैदान में बच्चे खेलते हैं, जिससे अभिभावक चिंतित हैं। लोगों ने नगर निगम से घास कटाई, कचरा उठाने और मच्छर-कीट नियंत्रण की तत्काल मांग की है। संवाद