चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने 25 फरवरी तक शहर में चाइल्ड मैपिंग सर्वे करवाया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने पब्लिक नोटिस जारी किया है। नोटिस में लिखा है कि विभाग की ओर से आरटीई, सेक्शन-9 के तहत 14 वर्ष की उम्र तक के विद्यार्थियों का डाटा एकत्रित करने के लिए चाइल्ड मैपिंग सर्वे करवाया जा रहा है, इसलिए सभी निवासियों से आग्रह है कि सर्वे के लिए शिक्षकों और स्टाफ का सहयोग करें और उनकी ओर से मांगी गई जानकारी को सही-सही उपलब्ध करवाया जाए।