कुराली। पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू की गई मुहिम प्रशंसनीय है। इसमें आम लोगों को भी सहयोग देना चाहिए ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके। उक्त विचार आप पार्टी के हलका खरड़ से यूथ विंग के प्रधान गुरिंदर सिंह खिजराबाद ने व्यक्त किए। गुरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब के प्रति अच्छी सोच रखने और रंगला पंजाब बनाने की इच्छा रखने वाली मान सरकार निरंतर काम कर रही है। नशा तस्करों को खत्म करने के लिए उनकी काली कमाई पर सरकार बुलडोजर चला रही है। इसको लेकर पंजाब पुलिस भी प्रतिदिन बड़ी मात्रा में नशा बरामद करके तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए लोगों को भी आगे आना चाहिए ताकि पंजाब की जवानी को बचाया जा सके।