फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ दिन की राहत के बाद फिर भीषण ठंड की चपेट में चंडीगढ़, जल्द नहीं मिलेगी राहत  

Mon, 11 Jan 2021 01:05 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फिर बढ़ी ठंड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिछले कई दिन से दिन का तापमान बढ़ने से लगने लगा था कि ठंड चली गई है, लेकिन मौसम ने एक बार फिर पलटी मार दी है। रविवार को चंडीगढ़ भीषण ठंड की चपेट में आ गया। दिनभर बर्फीली हवाओं के चलने से रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम रहा है। वहीं शिमला का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। दिन के तापमान में गिरावट जारी रहने वाली है, जबकि अब न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार बने हैं। धुंध फिलहाल ज्यादा नहीं रहने वाली है।


जब दिन का तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री से कम रहता है तो यह स्थिति भीषण ठंड की श्रेणी में आती है। इससे पहले यह स्थिति 30 दिसंबर को बनी थी, जब दिन का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नौ डिग्री कम था। हालांकि न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से ज्यादा रिकार्ड किया जा रहा है। शनिवार की रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बादलों के आने से धूप नहीं निकली। इससे तापमान में गिरावट आई है। अभी तक बर्फीली हवाएं बंद थीं, जो अब फिर से चलनी शुरू हो गई हैं। इससे रात के तापमान में गिरावट आने के आसार है। शीतलहर भी चल सकती है। रात का तापमान एक बार फिर से छह डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतनी होगी। हालांकि अभी मौसम शुष्क रहेगा। बारिश के आसार नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, लेकिन वे पिछले दिनों के मुकाबले प्रभावी नहीं रहेंगे।


जनवरी में भी सामान्य के करीब रहेगा तापमान
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया है कि जनवरी में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। जनवरी में भी तापमान सामान्य के करीब रहने वाला है। उन्होंने यह भी संभावना जताई है कि जनवरी में भी पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, इनमें से कुछ ज्यादा सक्रिय रहेंगे, जो बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देंगे। इससे दिन व रात के तापमान सामान्य के करीब रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर से आने वाली हवाएं बंद थीं। ये हवाएं मैदानी इलाकों में ठंड लाती हैं। अब पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। इस वजह से हवाएं फिर से चलने लगेंगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 13 से 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ से छह डिग्री के बीच रहेगा। अगले दो दिन शीत लहर भी चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें