फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे विधायक रामकुमार गौतम, सीएम मनोहर लाल और दुष्यंत को भी पछाड़ा

Sat, 28 Dec 2019 01:26 AM IST
ajay kumar भूपेंद्र आट्टा, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रामकुमार गौतम, दुष्यंत चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नारनौंद से विधायक रामकुमार गौतम के बयान ने इलेक्शन के बाद से सुस्त हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर से गर्माहट ला दी है। जब से विधायक राम कुमार गौतम ने जननायक जनता पार्टी व दुष्यंत चौटाला के खिलाफ बगावती सुर अपनाए हैं, तब से ही लोगों ने गूगल व यू ट्यूब पर पूरा मामला जानने के लिए विधायक रामकुमार गौतम को सर्च करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गूगल ट्रेंड के अनुसार हरियाणा में पिछले 2 दिनों में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से अधिक रामकुमार गौतम को लोगों ने सर्च किया है। जबकि इससे पहले दुष्यंत चौटाला को सर्च करने वालों का आंकड़ा विधायक राम कुमार गौतम से कई गुना अधिक था। हरियाणा और दिल्ली में इस विवाद के बारे में जानने के लिए 40 प्रतिशत लोगों ने दुष्यंत चौटाला शब्द का प्रयोग और 60 प्रतिशत लोगों ने रामकुमार गौतम शब्द का प्रयोग किया है। 

विज्ञापन

- फोटो : गूगल
यू ट्यूब पर तो रामकुमार गौतम को सर्च करने वालों का आंकड़ा गूगल से भी अधिक है। रामकुमार गौतम दुष्यंत से ही नहीं, बल्कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से भी अधिक सर्च हुए। वहीं सिरसा जिले में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का सर्च प्रतिशत हरियाणा के अन्य सभी नेताओं से अधिक रहा। इसका कारण सिरसा में हुई कष्ट निवारण समिति की बैठक रहा।

हरियाणा और दिल्ली को छोड़ अन्य राज्यों में सर्च हो रहे दुष्यंत चौटाला
हरियाणा की राजनीति हलचल को केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पंजाब, मध्य प्रदेश, केरल, झारखंड, बिहार असम सहित कई राज्यों में सर्च किया जा रहा है। अन्य राज्यों में इस विवाद को जानने के लिए दुष्यंत चौटाला का ही नाम प्रयोग में लाया जा रहा है। वहां रामकुमार गौतम का सर्च प्रतिशत जीरो है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें