चंडीगढ़। दड़वा के मुद्दों को लेकर रविवार को गांव के लोगों ने सांसद किरण खेर और यूटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने दड़वा गांव की सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ दो साल पहले किया था। अभी तक आधी ही सड़क बनी है। वह सड़क भी बरसात में धंसनी शुरू हो गई है। जगह-जगह गटर का बदबूदार पानी बह रहा है। गांव के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है और लाल डोरे के बाहर हो रहे सौतेले व्यवहार से गांव के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यहां गांव वासियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर गड्ढे पड़े हैं, जिस वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता शशि शंकर तिवारी ने अपना अपना समर्थन देने पहुंचे।
सुनील सिंह, पूर्व पंच अजय पांडेय सहित अन्य गांव के लोगों ने कहा कि समस्याओं का जल्द हल नहीं हुआ तो सांसद किरण खेर के कार्यालय का घेराव होगा। प्रदर्शन में स्थानीय निवासी पूर्व पंच सतिंदर राय, भूषण तिवारी, मयंक कुमार, ध्रुव कुमार, नर्मदा, कमलेश यादव, गंगा लाला, वीरेंद्र सिंह, रामजी, संजय कुमार, मृत्युंजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।