फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: चौक तक जाने से बचने के लिए अवैध कट का सहारा ले रहे लोग, टाइलें तोड़ बना रहे रास्ता

Mon, 15 Jan 2024 03:28 PM IST
निवेदिता वर्मा बृजेन्द्र गौड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बीते वर्ष 25 सितंबर को एक मोटरसाइकिल सवार 37/38/24/25 चौक के पास अवैध कट से दूसरी सड़क पर दाखिल हो रहा था और उसने मलोया निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। वह व्यक्ति देर शाम सेक्टर-38 वाली सड़क से अपनी मोटरसाइकिल पर मलोया अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
सड़क के बीच से रास्ता पार करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की प्रमुख सड़कों पर अवैध कट जानलेवा साबित हो रहे हैं। इसके बावजूद लोग डिवाइडर की टाइलें हटा या गिरा अथवा ग्रिल तोड़ कर ऐसे अवैध कट से शार्टकट रास्ता बना रहे हैं। पूरा चौक घूमने से बचने या कई बार बिना हेलमेट चालान से बचने के लिए लोग दो सेक्टरों के बीच डिवाइडर तोड़ यह कट बना शार्टकट का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


सिर्फ दक्षिण मार्ग पर सेक्टर 25/38 डिवाइडिंग रोड पर ही चार से पांच अवैध कट मौजूद हैं। यहां साइकिल चालक से लेकर मोटरसाइकिल सवार शार्टकट ले रहे हैं। यह अवैध कट सड़कों से गुजरने वाले आम वाहन चालकों के लिए भी जानलेवा हैं।

सेक्टर 25/38 सड़क पर अवैध कट लेते हुए युवक की गई थी जान 
बीते वर्ष 25 सितंबर को एक मोटरसाइकिल सवार 37/38/24/25 चौक के पास अवैध कट से दूसरी सड़क पर दाखिल हो रहा था और उसने मलोया निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी थी। वह व्यक्ति देर शाम सेक्टर-38 वाली सड़क से अपनी मोटरसाइकिल पर मलोया अपने घर जा रहा था। हादसे में अवैध कट से आया मोटरसाइकिल सवार खुद भी इस भीषण हादसे में बुरी तरह घायल हो गया था और उसकी जान चली गई थी। इसके बावजूद अवैध कट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


रोड सेफ्टी कमेटी की बैठकों में उठ चुका मुद्दा 
चंडीगढ़ यातायात पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि शहर में कई अहम सड़कों पर लोगों ने इस तरह के अवैध कट बनाए हुए हैं। इसके बारे में कई बार प्रशासन और इंजीनियरिंग विभाग को लिख कर दिया गया है ताकि अवैध कट बंद हो सकें। हालांकि लोग भी लगातार शॉर्टकट के चक्कर में कट बना कर वहां से निकल रहे हैं। यह बेहद जानलेवा है। रोड सेफ्टी कमेटी की बैठकों में भी कई बार इस मुद्दे पर चर्चा हो चुकी है ताकि डिवाइडर पर ग्रिल आदि लग सके। हालाकि कई बार लोग ग्रिल तक तोड़ देते हैं।

कई मार्गों पर सड़कें रिकार्पेटिंग से उठी, डिवाइडर नहीं उठे 
शहर में कई ऐसे मार्ग हैं जहां लगातार रिकार्पेटिंग के चलते सड़कें काफी ऊपर उठ चुकी हैं। इसके चलते डिवाइडर लगभग 3 से 4 इंच तक के ही हैं जिन्हें ऊंचा नहीं उठाया गया। सेक्टर 29 से मटका चौक तक जाते उद्योग पथ पर सेक्टर 20 मस्जिद के सामने सेक्टर 20/19 मार्ग पर डिवाइडर पर टाइलें काफी छोटी हैं। यहां भी लोग छोटी टाइलों के जरिए शॉर्टकट ले रहे हैं। वर्ष 2023 में कुल 64 सड़क हादसों में 67 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं वर्ष 2022 में 79 हादसों में 83 लोगों की मौत हुई थी।
 
इस प्रकार के शॉर्टकट बेहद जानलेवा हैं। प्रशासन और निगम को ऐसे कट बंद करने चाहिए। वहीं डिवाइडर ऊंचा कर या अन्य ग्रिल आदि के जरिए रास्ता बंद कर देना चाहिए। लोगों को भी ऐसे कट से गुजरना बंद करना होगा। - हरमन सिंह सिद्धू, संस्थापक अराइव सेफ, एनजीओ।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें