चंडीगढ़। वर्ल्ड स्लीप डे पर पीजीआई ईएनटी विभाग की ओर से सुखना लेक पर शुक्रवार को सुबह जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल समेत फैकल्टी और रेजीडेंट डॉक्टरों ने भाग लिया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने लोगों को स्लीप एप्निया के संबंध में जानकारी देते हुए उन्हें बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके विस्तार से बताए। ईएनटी विभाग के प्रमुख प्रो. नरेश पांडा ने बताया कि मोटापा इस बीमारी का मुख्य कारण है। अपने रहन सहन, खानपान और वजन पर नियंत्रण कर इस पर काबू पा सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति देते हुए लोगों को मनोरंजक अंदाज में लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक प्रो. राकेश सहगल, डीडीए कुमार गौरव, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विपिन कौशल भी मौजूद थे।