पंजाब के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
30 अगस्त: पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में छिटपुट बारिश हो सकती है। अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
31 अगस्त: बारिश का दायरा बढ़ सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में छिटपुट बारिश के आसार हैं। मालवा क्षेत्र के कई हिस्से शुष्क रह सकते हैं।
1 और 2 सितंबर: उत्तरी और पूर्वी जिलों (पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली आदि) में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। अन्य कई जिलों में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिणी-पश्चिमी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है।
राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत के लिए छिटपुट बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपडेटेड पूर्वानुमान पर नजर रखें, क्योंकि स्थानीय स्तर पर मौसम तेजी से बदल सकता है।