फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशे और चोरी की घटनाओं से लोग परेशान, की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया में नशे और चोरी की बढ़ती घटनाओं से नाराज लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं व कई लोगों ने इन आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा से मुलाकात की। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने की गुहार लगाई। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मलोया क्षेत्र में नशा और चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर तुरंत प्रभाव से अंकुश लगाया जाए और समाजसेवी युवाओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव संजीव राणा, जिला उपाध्यक्ष संजय टांक, महामंत्री राज कुमार राणा, सचिव बाबू सिंह जंडियाला, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, महामंत्री उदय राज यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण गर्ग और प्रेम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें