फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: डीए की तीन किस्तें नहीं मिलीं, कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ में तीन लाख तक नुकसान

Fri, 04 Jun 2021 11:48 AM IST
निवेदिता वर्मा यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

10 तारीख से पहले बैंक में वेतन जमा होने पर मिलने वाला ब्याज भी रुका।  जनवरी 2020 के बाद सेवानिवृत्त हुए सैकड़ों कर्मचारियों को दोहरा झटका लगा है।
 
विज्ञापन
पेंशनर्स को नहीं मिली डीए की किस्तें। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोहरा झटका दिया है। एक तो डीए की तीन किस्तें नहीं मिलीं, दूसरा सैकड़ों कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति लाभ में 50 हजार से तीन लाख रुपये तक का नुकसान उठाना पड़ा है। सेवारत कर्मचारियों के साथ भी दिक्कतें कम नहीं हैं। लाखों कर्मचारियों को डीए तो मिल ही नहीं रहा, बैंक में दस तारीख से पहले वेतन जमा होने पर मिलने वाला ब्याज भी बंद हो गया है।

विज्ञापन


महंगाई भत्ता जारी न होने से अल्प वेतन भोगी व अल्प पेंशनभोगी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवनयापन में बड़ी कठिनाई आ रही है। जनवरी 2020 के बाद रिटायर हुए कर्मचारी डीए की तीन किस्तों से वंचित रह गए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेचुएटी और लीव इन्कैशमेंट की गणना में डीए भी सम्मिलित रहता है। डीए फ्रीज होने से प्रदेश के पेंशनर्स को खासा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन का ब्याज भी बैंक नहीं दे रहे। क्योंकि, कोविड आपदा से प्रभावित होने के बाद सरकार कर्मचारियों को 10 तारीख के बाद ही वेतन का भुगतान कर रही है। बैंक नियमों के अनुसार 10 तारीख से पहले ही वेतन जमा होने पर ब्याज दिया जाता है। वेतन देरी से मिलने पर सेवारत कर्मचारियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


एरियर सहित दिया जाए महंगाई भत्ता : संघ
भारतीय मजदूर संघ से संबंधित हरियाणा राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल गुर्जर ने सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एरियर सहित दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय नुकसान के संबंध में भी सरकार पुनर्विचार करे। देश के सामने उत्पन्न विकट परिस्थितियों का सामना आम जनता के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों को भी करना पड़ रहा है। 

महंगाई भत्ता न देने से सीधा प्रभाव कर्मचारियों व उनके परिवार पर पड़ा है। महंगाई भत्ते पर लगी रोक से कर्मचारियों व पेंशनर्स में रोष है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करें, अन्यथा संघ जुलाई माह में हल्ला बोल आंदोलन शुरू कर देगा।

दस तारीख से पहले हो वेतन की अदायगी
राज्य कर्मचारी संघ के महासचिव हवा सिंह मेहला, संगठन मंत्री हनुमान गोदारा, उपाध्यक्ष किरण बाला ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को दस तारीख से पहले वेतन का भुगतान करे। कर्मचारियों को हर तरफ से वित्तीय नुकसान न पहुंचाया जाए। सिविल सचिवालय चंडीगढ़, लघु सचिवालय चंडीगढ़, सभी प्रमुख कार्यालयों व तमाम जिलों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन के ब्याज का पैसा मार्च 2020 से लेकर मई 2021 तक दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें