फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन धारकों के लिए बेहद अहम सरकारी फरमान

Tue, 10 Feb 2015 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की ओर से बैंकों के माध्यम से घोषित की गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाभपात्रों को 15 फरवरी तक अपने बैंक खाते/डाकघर खाते खुलवाने होंगे।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त विवेक आत्रेय ने बताया कि कालका जोन के पुराने वार्ड नंबर 1,2,3,4 व खेड़ा सीताराम के लाभपात्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया कालका, वार्ड 6 व 9 के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, मुख्य ब्रांच तथा वार्ड 7 व 8 के आंध्रा बैंक और वार्ड 10 के लाभपात्र भारतीय स्टेट बैंक कालका में खाते खुलवाएं।

वार्ड 11 से 15 व 5 के पात्र पंचकूला को-ऑपरेटिव बैंक, 11 व 16 के स्टेट बैंक ऑफ पटियाला रेलवे रोड कालका, वार्ड 17 के पंजाब नेशनल बैंक मुख्य ब्रांच कालका में खाते खुलवाएं। गांव भैरों की सैर व टिपरा गांव के लिए एचडीएफसी बैंक कालका तथा कांगूवाल, माजरा महताब, टगरा हकीमपुर, हंसवा, हरिसिंह, कलीराम, कंगन व साहू के लाभपात्रों के लिए यश बैंक शाखा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


पिंजौर जोन के वार्ड 1 व 2 के लाभपात्र स्टेट बैंक ऑफ पटियाला पिंजौर, वार्ड 3 से 5 के लाभपात्र पंचकूला को-ऑपरेटिव बैंक पिंजौर, 6 से 8 के लाभपात्र सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 10 व 11 के लाभपात्र बैंक ऑफ बड़ौदा, 12 व 14 के लाभपात्र भारतीय स्टेट बैंक, 9 व 13 वार्ड के लाभपात्र पंजाब नेशनल बैंक पिंजौर में खाते खुलवा सकेंगे।

वासुदेवपुरा, मानकपुर देवीनगर, मानकपुर नानकचंद, ठाकुरदास व रायपुर के लाभपात्र इंडियन ओवरसीज बैंक पिंजौर, माजरी जट्टा, धमाला, खेडा, लोहगढ़ व बसौला के लाभपात्र आईडीबीआई बैंक लौहगढ़, सूरजपुर के लाभपात्र पंजाब नेशनल बैंक एचएमटी, बीसीडब्लू सूरजपुर व रजीपुर के लाभपात्र पंजाब नेशनल बैंक अमरावती में खाता खुलवाएं।

वार्ड 15, भवानपुर, भोगपुर, इस्लामनगर व दमदमा के आंध्रा बैंक हिमशिखा में, बिटना के यश बैंक पिंजौर, रामपुर सियुडी भारतीय स्टेट बैंक व गुमथला के लाभपात्र पंजाब नेशनल बैंक चंडीमंदिर में खाते खुलवाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें