चंडीगढ़। बिजली कर्मचारियों की परेशानी बढ़ रही है। पिछले एक साल में रिटायर हुए कर्मचारियों को पेंशन व अन्य बकाया राशि नहीं मिली है। जो कर्मचारी डयूटी पर हैं उन्हें पीएफ निकालने में परेशानी हो रही है। यूटी पावरमैन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने कहा कि बिजली विभाग से निजी कंपनी सीपीडीएल में ट्रांसफर दर्जनों कर्मचारी जीपीएफ से पैसा निकालने को परेशान हो रहे हैं। मकानों का लोन तथा बच्चों की शादी के लिए भी जीपीएफ से पैसा नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ 340 नियमित तथा 500 संविदा कर्मियों के भविष्य को अंधकार में है। उन्होंने कहा कि 1 मई को मजदूर दिवस पर बड़ी रैली होगी। इसमें संघर्ष की रूपरेखा तय होगी।