फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: रिकॉर्ड मेनटेन न करने पर दवा की 15 दुकानों पर लगी पेनल्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग के जीएमएसएच-16 के औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने पीजीआई, जीएमसीएच 32 समेत अन्य दवा की दुकानों की पड़ताल करवाकर रिकॉर्ड मेनटेन न करने पर 15 दुकानों पर पेनल्टी लगाई है। स्वास्थ्य निदेशक के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टरों ने 17 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई खामियों के आधार पर कार्रवाई तय की गई। पेनल्टी में दुकानों को दो से चार दिन तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। हालांकि, इस आदेश को लेकर दुकान संचालक लगातार स्वास्थ्य निदेशक और स्वास्थ्य सचिव से अनुरोध कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं दुकान संचालकों का कहना है कि एक ही कमी पर दो दुकानों पर अलग-अलग समय सीमा की पेनल्टी भेदभाव है।यशपाल गर्ग का कहना है कि दवा की दुकानों पर मरीजों को बिल देने में आनाकानी के साथ कई मनमानी चल रही है। ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के मानकों की अनदेखी हो रही है। उन मानकों के आधार पर ही कार्रवाई तय की गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें ब्रांडेड दुकानों के साथ अमृत फार्मेसी और जनऔषधि केंद्र तक शामिल हैं। इन दुकानों पर रिकॉर्ड मेनटेन करने में अनदेखी के साथ बिना विशेषज्ञ की मौजूदगी में दवाओं की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

इन दुकानों पर गिरी है गाज
दुकान जांच में पाई गई कमी तय कार्रवाई
जीएमएसएच 16 की शॉप नंबर 6 बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 8 से 10 मई तक बंद
जीएमएसएच 16 की शॉप नंबर 7 बिक्री और खरीद रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 11 से 13 मई तक बंद
जीएमएसएच 16 की शॉप नंबर 9 बिक्री और प्रिस्क्रिप्शन के सब्स्टीट्यूट के रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 15 से 18 मई (दुकान बंद हो चुकी है)
जीएमसीएच 32 शॉप नंबर 1 बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 8 से 10 मई तक दुकान बंद
जीएमसीएच 32 की शॉप नंबर 4 बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 11 से 13 मई तक दुकान बंद
जीएमसीएच 32 की रेंप के नीचे की दुकान बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 15 से 17 मई तक बंद
सेक्टर 32 डी की पम्मी मेडिकोज बिक्री रिकार्ड अपडेट न होना 8 से 10 मई तक बंद
मनीमाजरा मोटर मार्केट की ग्रोवर एंड संस बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना नोटिस पर अब तक जवाब नहीं मिला
सेक्टर 19 की योगी मेडिकोज बिक्री और खरीद रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना नोटिस पर अब तक जवाब नहीं मिला
सेक्टर 19 डी का हीरा मेडिकोज बिक्री और खरीद रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना नोटिस पर अब तक जवाब नहीं मिला
मनीमाजरा सिविल अस्पताल की शॉप नंबर 2 बिक्री और खरीद रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 5 से 7 मई तक दुकान बंद
पीजीआई एपीसी की दुकान नंबर 3 विशेषज्ञ की गैरमौजूदगी और बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना नोटिस पर अब तक जवाब नहीं मिला
विज्ञापन

पीजीआई एपीसी की अमृत फार्मेसी विशेषज्ञ की गैरमौजूदगी और बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 15 से 18 मई तक दुकान बंद
पीजीआई एडवांस कार्डियक सेंटर के लेबल 1 पर स्थित की अमृत फार्मेसी बिक्री और खरीद रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 8 से 11 मई तक दुकान बंद
विज्ञापन

जीएमसीएच 32 के ब्लाक डी स्थित जन औषधि केन्द्र बिक्री रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी का रखरखाव न करना 5 से 7 मई तक दुकान बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें