चंडीगढ़। पीजीआई के वार्षिक खेल समारोह ग्लेडियस में शनिवार की शाम विभिन्न खेलों का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें गली क्रिकेट के फाइनल मैच में पीडियाट्रिक्स की टीम ने चिल पर्सन पर जोरदार जीत दर्ज की। पीडियाट्रिक्स टीम के डॉक्टर काली को मैन ऑफ द टूर्नामेंट व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और डॉ आर्यन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहींए बास्केटबॉल के फाइनल मैच में मेडिसिन ने पीडियाट्रिक्स की टीम को 25-15 के अंतर से हराया। वही पीडियाट्रिक्स के डॉक्टर सिवानाथन ने शतरंज की बिसात में जीत दर्ज की।12 जून से शुरू हुए खेल समारोह के अंतर्गत पीजीआई के रेजिडेंट्स डॉक्टरों समेत फैकल्टी ने काफी उत्साह से हिस्सा लिया। वही महिला डॉक्टरों की हिस्सेदारी भी काबिलेतारीफ रही। विभिन्न मैचों में अलग अलग विभागों के डॉक्टरों ने जोरदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। डॉक्टरों ने ओपीडी में मरीजों को देखने के बाद शाम को विभिन्न खेलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा, जिसमें प्रमुख खेलो के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्रतियोगिता के परिणाम
- बास्केटबॉल
मेडिसिन ने बाल रोग विभाग को 25-15 से हराया।
टेबल टेनिस
पुरुष एकल
विजेता- डॉ. कार्तिक
उपविजेता- डॉ. शुभम
महिला एकल
विजेता - डॉ. प्राची
उपविजेता- डॉ. कजरी
महिला डब्ल्स
विजेता : डॉ प्राची और डॉम् अश्वथी
मिश्रित युगल
विजेता: डॉ. कार्तिक और डॉ. दृश्य
उपविजेता: डॉ. सौरभ और डॉ. प्राची
कैरम
सिंगल फाइनलिस्ट
डॉ. संजीव, डॉ. सुबोध
डबल्स
फाइनलिस्ट डॉ. संजीव और डॉ. रवि मोहन
शतरंज का फाइनल
पीडियाट्रिक्स के डॉ. सिवानासन विजेता