चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम को नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह में सम्मानित किया गया। यह भव्य आयोजन भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने आयोजित किया था। पेक टीम में निदेशक प्रो. राजेश के भाटिया, एसआरआईसी डीन प्रो. उमेश शर्मा, पीआई प्रो. वसुंधरा सिंह, प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रो. रविंदर सिंह वालिया और प्रो. संदीप कुमार शामिल थे। पेक को प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस ग्रांट के तहत लगभग 7.5 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इस भव्य समारोह में देशभर के प्रमुख संस्थानों के नौ कुलपति और निदेशकों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की।