चंडीगढ़। पेक अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसी के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। युवा पेक में आकर संस्थान के सौंदर्य, इतिहास, यहां की विरासत आदि की तस्वीरें खींचें और उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन तस्वीरों को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। यह ट्राइसिटी के युवाओं के लिए बढ़िया मौका है। 27 सितंबर को इसके परिणाम घोषित होंगे। ब्यूरो