फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज को नए साल पर मिल सकती खुशखबरी, एनआईटी की ओर बढ़ाया कदम

Sun, 25 Oct 2020 02:14 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। पेक की मंशा को भांपकर सचिव तकनीकी शिक्षा ने पेक के अधिकारियों से इसका प्रोजेक्ट मांगा है। साथ ही बनाई गई योजना पर मंथन भी होगा। अधिकारियों के संतुष्ट होने के बाद यह प्रस्ताव यूटी प्रशासन के जरिए केंद्र सरकार को जाएगा।

विज्ञापन


एनआईटी के अलावा यदि कोई दूसरा सेंट्रल स्टेट्स पेक को मिलता है तो पेक उसे भी स्वीकार करने की स्थिति में है क्योंकि पेक को बजट चाहिए और यहां गुणवत्ता बेहतर करने के लिए स्टाफ व संसाधन चाहिए और यह सब तभी होगा, जब केंद्र सरकार उनके प्रस्ताव पर मुहर लगा देगी।

एक समय पेक आईआईटी बनने की दौड़ में था और अब एनआईटी तक नहीं बन पा रहा है। इस प्रकरण को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया। यह दिखाया कि पेक पहले क्या था और आज की स्थिति क्या हो गई। एनआईटी बनाने की दिशा में क्या बाधाएं आ रही हैं, यह भी बताया। राजनीतिक इच्छाशक्ति का भी बड़ा अभाव बताया। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद यूटी प्रशासन ने भी इस पर काम करना शुरू किया।
विज्ञापन


सबसे पहले सचिव तकनीकी शिक्षा ने पेक के निदेशक को इस प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए मिलने को कहा है। वह इस प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण देंगे और फिर यह प्रस्ताव यूटी प्रशासन के जरिए आगे बढ़ेगा। पेक इससे कुछ खुश है क्योंकि भले ही सफलता पूरी न मिली हो लेकिन इस दिशा में कदम तो रखा गया।

नए साल में पेक के लिए खुशखबरी आने की उम्मीद
यदि पेक एनआईटी बनेगा तो उसका पूरा श्रेय यूटी प्रशासन को ही जाएगा क्योंकि यहां से एक बार प्रस्ताव केंद्र सरकार को चला गया तो 60 फीसदी काम पूरा हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि यूटी प्रशासन का पेक पर नियंत्रण है, इसलिए वह इसे छोड़ना नहीं चाहते लेकिन अब ऐसा नजर नहीं आ रहा है। अधिकारी खुद रुचि लेने लगे हैं। यदि सबकुछ ठीक रहा तो नए साल तक यह प्रस्ताव केंद्र सरकार तक पहुंचेगा और नया साल पेक के लिए कुछ खुशखबरी लेकर आएगा, ऐसी सभी उम्मीद कर रहे हैं।

पेक को सेंट्रल स्टेट्स देने की दिशा में कदम बढ़े हैं। सचिव तकनीकी शिक्षा की ओर से बुलावा आया है। कैसे इस पूरी प्रक्रिया पर काम होगा, इस पर मंथन किया जाएगा, उसके बाद अगला कदम बढ़ाएंगे। - प्रो. धीरज सांघी, निदेशक, पेक

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें