फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ज्ञान बांटेंगे पेक के पूर्व छात्र

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : student
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी (पेक) अपने पूर्व छात्रों के जरिये कैंपस में पढ़ रहे विद्यार्थियों में जोश लाना चाहता है ताकि वे और मेहनत से काम करें और एक बेहतर इंसान बनने के साथ-साथ वे पेक का नाम रोशन करें। स्टार्टअप आदि शुरू करके अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दें। पेक इस बिंदु पर काम कर रहा है और पूर्व छात्रों का डाटा जुटा रहा है।
विज्ञापन

पेक ने 99 साल पूरे कर लिए हैं। एक लाख से अधिक विद्यार्थी यहां से पासआउट हो चुके हैं। तमाम विद्यार्थी ऐसे हैं जिन्होंने देश-दुनिया में एक अलग छाप छोड़ी है। किसी ने कंपनी स्थापित की तो कोई बड़े-बड़े पदों पर है। इन विद्यार्थियों ने कड़ा संघर्ष किया और यहां तक का सफर तय करने में काफी समय लगा। यही बात पेक में पढ़ रहे विद्यार्थी जानें ताकि वे भी उनसे प्रेरणा ले सकें और उन्हीं की तरह आगे बढ़ सकें। ऐसे में इन विद्यार्थियों से रूबरू कराने की तैयारी पेक कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि पूर्व छात्रों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है जो पढ़ रहे विद्यार्थियों को ज्ञान बांटेंगे। नए साल में यह विद्यार्थियों के लिए एक नया तोहफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें