फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS माधवी कटारिया ने IAS प्रमोट करने के लिए कैट में दायर की याचिका

Fri, 12 Jan 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ब्यूरो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब सिविल सचिवालय-2 में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) में बतौर स्पेशल सेक्रेटरी तैनात माधवी कटारिया (54) ने पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रमोट करने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल ने याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रतिवादी बनाए गए भारत सरकार, यूपीएससी सेक्रेटरी, पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, एडीसी मोहाली आईएएस देवेंद्र सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री की अपर प्रमुख सचिव आईएएस अमृत कौर गिल को 23 जनवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है।

पुड्डूचेरी के राज्यपाल रहे (2013-14) विरेंद्र कटारिया की बेटी माधवी कटारिया वर्तमान में पंजाब सरकार में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) में बतौर स्पेशल सेक्रेटरी तैनात हैं। ट्रिब्यूनल में दायर याचिका में कहा है कि प्रतिवादी पक्ष को आदेश दिए जाएं कि उनकी वर्ष 2012-13, 2013-14, 2014-15 की एसीआर को अच्छे से बहुत अच्छा और बहुत अच्छे से शानदार करने के लिए समीक्षा चयन समिति की बैठक करने के लिए आदेश दिए जाएं।
विज्ञापन


क्योंकि उनकी एसीआर के आधार पर यूपीएससी उन्हें आईएएस कैडर में प्रमोशन के लिए वर्ष 2015 और 2016 से कंसीडर करेगा और उन्हें पिछली तारीख से सभी लाभ के साथ प्रमोशन मिल सकेगी। वहीं, उनके जूनियरों को पिछली तारीख से प्रमोशन मिल चुकी है।

याचिकाकर्ता माधवी कटारिया के अनुसार राज्य सरकार 6 दिसंबर 2017 को उनकी आईएएस कैडर में पदोन्नति पर विचार करने के लिए यूपीएससी को उनकी रिप्रेजेंटेशन फारवर्ड कर चुकी है। ऐसे में अब ट्रिब्यूनल यूपीएससी को चयन समीक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के लिए निर्देश दिए जाएं।

पंजाब में पीसीएस से आईएएस कैडर में प्रमोट करने के लिए वर्ष 2015 से 5 और 2016 से 3 रिक्तियां हैं। याचिकाकर्ता की आईएएस कैडर में प्रमोशन पर विचार करने के लिए जो कि पहले से ही विचाराधीन है, उस पर यूपीएससी को चयन समीक्षा समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए जाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें