चंडीगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चंडीगढ़ ने सोमवार को सेक्टर-3 स्थित वॉर मेमोरियल पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर ऑपरेशन विजय के वीर सपूतों के साहस और बलिदान को नमन किया। प्रदेश अध्यक्ष अभय झा ने कहा कि कारगिल विजय का संदेश आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा, साहस और समर्पण के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, मनोज चौधरी, प्रिया पासवान, वरिंदर राणा, समीर गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो