फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ध्यान दीजिए... पीजीआई में कई विभागों के ओपीडी दिन बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई की ओपीडी में कई विभागाें के डॉक्टरों के दिन में बदलाव किया गया है। लगभग चार दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों के पहले वाली ओपीडी के दिन में बदलाव कर उन्हें नया दिन अलॉट किया गया है। इससे बिना जानकारी के इलाज के लिए आ रहे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी फॉलोअप वाले मरीजों को हो रही है, क्योंकि वे पूर्व के दिन के अनुसार ओपीडी में अपने डॉक्टर को दिखाने पहुंच रहे हैं। पीजीआई प्रशासन का कहना है कि मरीज आने से पहले अपने डॉक्टर की उपस्थिति अवश्य चेक करें, जिससे उन्हें परेशान न होना पड़े। डॉक्टरों के अपडेट दिन की सूचना पीजीआई की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पीजीआई के कर्मचारियों के अनुसार किसी भी विभाग के प्रमुख के सेवानिवृत्त होने पर उसमें बदलाव होता है क्योंकि विभाग प्रमुख को यूनिट 1 में रखा जाता है। ऐसे में अगर नया विभाग प्रमुख यूनिट एक की बजाय अन्य यूनिट में हो तो उसे यूनिट एक में शामिल करने के लिए अन्य डॉक्टरों के दिन में बदलाव करने पड़ते हैं। इस बार हुए बदलाव का भी यहीं कारण है क्योंकि जिन विभागाें के डॉक्टरों के ओपीडी के दिन में बदलाव किया गया है उनकी यूनिट भी बदली गई है। इसके अंतर्गत ऑर्थो, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, जरनल सर्जरी, यूरोलॉजी और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जरी, लिवर ट्रांसप्लांट क्लीनिक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें