फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री लेंगे बच्चों की क्लास, सिखाएंगे राजनीति के गुर

Thu, 20 Oct 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पवन बंसल - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पहली बार रिटायर्ड ऑफिसर और वालंटियर्स अगले महीने से क्लास लेना शुरू करेंगे। शिक्षा विभाग ने बुधवार को पढ़ाने के इच्छुक लोगों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 74 नाम शामिल हैं। इन एक्सपर्ट को स्कूल, क्लास और विषय अलॉट कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सरकारी स्कूल में स्वैच्छिक तौर पर पढ़ाने के लिए पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल का नाम शामिल है। बंसल गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-19 में लीगल स्टडी पढ़ाएंगे। पूर्व डीपीआई (स्कूल) और एचसीएस अधिकारी एसके सेतिया गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-16 में हिस्ट्री और सोशल स्टडी पढ़ाएंगे। चंडीगढ़ कमीशन फॉर चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन की चेयरपर्सन और पीयू हिस्ट्री विभाग की प्रोफेसर देवी सरोही सेक्टर-40 गवर्नमेंट मॉडल में नौवीं और दसवीं को सोशल स्टडी पढ़ाएंगी। 

लिस्ट में कई आर्मी ऑफिसर और डॉक्टर भी शामिल हैं। चौधरी चरण सिंह एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड प्रोफेसर पंचकूला निवासी सुधीर गर्ग का भी चयन किया गया है। गर्ग अफ्रीका और फीजी सहित कई देशों में पढ़ा चुके हैं। लिस्ट में डॉ.अरविंद गोयल और डॉ.भवनीत गोयल का नाम शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली लिस्ट में 74 रिटा. अफसर और अन्य एक्सपर्ट को अलॉट किए स्कूल

- फोटो : फाइल फोटो
जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा ट्राइसिटी के रिटायर्ड जज, आईएएस, डॉक्टर, ज्यूडिशियल ऑफिसर, इंजीनियर, डिफेंस, एडवोकेट से आवेदन आमंत्रित किए थे। शिक्षा विभाग के पास पहुंचे आवेदनों में से प्रशासक ने 96 लोगों के नाम की सिफारिश की है। जोकि स्कूलों में अपने क्षेत्र से जुड़े विषयों के बारे में स्टूडेंट्स को हर हफ्ते पढ़ाएंगे। 

डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन रूबिंदरजीत सिंह बराड़ के अनुसार, सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए वालंटियर्स का अच्छा रिस्पांस मिला है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने पढ़ाने संबंधी पूरी डिटेल दी थी, उन्हें स्कूल अलॉट कर दिए गए हैं। 2 नवंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प्रपोजल के तहत पढ़ाने के लिए चुने गए लोगों को हर हफ्ते एक पीरियड या एक घंटे की क्लास लेनी होगी। 

शिक्षा विभाग की ओर से तीन लिस्ट जारी की गई हैं। पहली लिस्ट में 74 लोगों को पढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है। इन लोगों को स्कूल और क्लास अलॉट कर दी गई है। दूसरी लिस्ट 13 लोगों की है, जिन्हें बाद में स्कूल अलॉट किए जाएंगे। 9 लोगों से स्कूल की च्वाइस संबंधी जानकारी मांगी गई है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार लिस्ट में शामिल जिन लोगों ने अभी स्कूल की च्वाइस नहीं दी, वह 25 अक्तूबर से पहले शिक्षा विभाग को अपनी सुविधा अनुसार स्कूल च्वाइस दे सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें